{"_id":"64ef835f7b5a26479603d5c9","slug":"administration-removed-encroachment-from-dargah-area-roorkee-news-c-5-1-drn1027-234568-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दरगाह क्षेत्र से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दरगाह क्षेत्र से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर दरगाह प्रबंधन और सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अवैध अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
पिरान कलियर का सालाना उर्स 16-17 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कलियर में लगने वाले साबिर पाक के सालाना उर्स मेले को लेकर बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह के निर्देश पर दरगाह प्रबंधन, प्रशासन, सिंचाई विभाग व पुलिस ने क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया।
इस दौरान हज हाउस रोड, पीपल चौक और दोनों गंगनहरों के बीच से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया। दरगाह प्रबंधक रजिया ने बताया कि मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जा रहा है ताकि उर्स में आने वाले जायरीनों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि सभी दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। उर्स तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर लेखपाल अनुज यादव, राजकुमार, इंतखाब आलम, राव सिकंदर, अफजाल अहमद, अंकित आदि मौजूद रहे।