{"_id":"61c9e7f331fdf54322699b84","slug":"add-emotional-bond-with-every-family-chouhan-roorkee-news-drn400000883","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर परिवार से जोड़े भावनात्मक रिश्ता: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर परिवार से जोड़े भावनात्मक रिश्ता: चौहान
विज्ञापन
कलियर क्षेत्र के माजरी गांव में विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी व प्रवासी का स्वागत करती मंडल अध्यक?
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के कलियर मंडल अध्यक्ष के आवास पर आयोजित बैठक में विधानसभा प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों से क्षेत्र में सक्रिय होने का आह्वान किया। कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के हर परिवार से भावनात्मक रिश्ता जोड़ें। साथ ही उन्हें भाजपा की रीति और नीतियों की जानकारी दें।
सोमवार को मंडल अध्यक्ष राजबाला के गुम्मावाला माजरी गांव में स्थित आवास पर आयोजित बैठक में विधानसभा प्रभारी योगेश चौहान, सह प्रभारी पूनम चौहान, प्रवासी प्रभारी ऋषिपाल गुर्जर पहुंचे। उन्होंने मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्रियों को आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय होने के लिए निर्देशित किया। योगेश चौहान ने कहा कि एक दिन पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देहरादून में विधानसभा सीटों को लेकर बैठक की थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई दिशा-निर्देश दिए थे। उन्हीं दिशा-निर्देशों को वे मंडल अध्यक्ष और महामंत्री तक पहुंचाने आए हैं। इस बार विधानसभा के हर बूथ के हर परिवार तक जनवरी तक कम से कम पांच बार पहुंचने का टास्क दिया गया है।
इसे हर हाल में पूरा करना है। भाजपा का क्षेत्र के हर परिवार से भावनात्मक रिश्ता जरूरी है। कार्यकर्ता सुख-दुख में उनके साथी बनें। राजबाला सैनी ने कहा कि वे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस बार भाजपा को बहुमत के साथ कलियर विधानसभा सीट पर जीत मिलेगी। मौके पर युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन सैनी, मंडल महामंत्री मोहित अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलम, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पंकज पाल, पप्पू कश्यप, अमित सैनी, अर्जुन कश्यप, श्याम सिंह, बसंत सैनी आदि मौजूद रहे।