डीएवी इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत, सीडीओ प्रतीक जैन, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, एसडीएम विजयनाथ शुक्ला, सीओ विवेक कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। एसएसपी और सीडीओ ने मत पेटियां जमा करने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मतदान केंद्रों और मतगणना स्थल पर हर समय अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। मतदान के दौरान यदि बैलेट पेपर या अन्य किसी सामान की कमी पाई गई तो इसकी जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी और उसकी पूरी पार्टी की होगी। इस दौरान निर्वाचन अधिकारी बिहारी लाल पैन्यूली, बीडीओ शिव प्रकाश थपलियाल, एडीओ पंचायत बनेश कुमार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कृष्णपाल सैनी, फरीद अहमद, हरीश गर्ग, मुस्तकीम आदि शामिल रहे। संवाद
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने चुनाव में लगे कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। रविवार को मंगलौर गुड मंडी परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम में एसएसपी/डीआईजी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत एवं सीडीओ प्रतीक जैन मंगलौर गुड़ मंडी परिषद में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पहुंचे। इसके अलावा एसपी देहात परमिंदर सिंह डोबाल, एसडीएम विजयनाथ शुक्ला भी पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गईं।