फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Action against warden in case of girl students

छात्राओं के मामले में वार्डन पर गिरी गाज

Mon, 16 Sep 2019 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Action against warden in case of girl students
गोवर्धनपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रावास से शनिवार की रात दो छात्राओं के दीवार फांदकर भागने के मामले में छात्रावास की वार्डन को हटा दिया गया है। उधर, सोमवार को एसडीएम समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात गोवर्धनपुर गांव स्थित छात्रावास में रह रही दो छात्राएं दीवार फांदकर घर के लिए निकल गई थी। मगर हाईवे पर गोवर्धनपुर पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी ने दोनों छात्राओं को पकड़ लिया और चौकी ले आए थे। पूछताछ के बाद दोनों छात्राओं को वार्डन राशि शर्मा के सुपुर्द कर दिया था। जानकारी मिलने पर दर्जनों ग्रामीण और परिजन पुलिस चौकी परिसर में जमा हो गए और हंगामा करने लगे। मामले में सोमवार को सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने वार्डन राशि शर्मा को हटाने के आदेश जारी कर दिए। खानपुर बीईओ जगन्नाथ यादव ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आदेश में फिलहाल माजरी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रतिमा को अस्थाई व्यवस्था के तहत वार्डन का पद सौंपने के आदेश दिए गए हैं। उधर, सोमवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा, खानपुर उपशिक्षाधिकारी दीप्ति यादव व खानपुर बीईओ जगन्नाथ यादव ने छात्रावास का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावास में पानी जमा था। शौचालय के पास बहुत ज्यादा सफाई नहीं थी। इस पर अधिकारियों ने सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द परिसर मे हुए जलभराव का समाधान व बाउंड्रीवॉल पर लोहे का जाल लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान स्कूल पीटीए अध्यक्ष नकली सिंह, संदीप चौधरी, संजय चौधरी, भगत सिंह, बालेश्वर, जयपाल सिंह, मोहित कुमार, श्रवण, सुमित, बिजेंद्र सिंह, फुरकान आदि कई ग्रामीण रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed