{"_id":"3ca49e39a56a31a27cf151acc66bfa05","slug":"acs-of-rupees-jwellery-and-cash-stolen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के जेवर, हजारों की नगदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों के जेवर, हजारों की नगदी उड़ाई
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने पिरानकलियर क्षेत्र के जमाईखेड़ा में एक घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और 50 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घर में अगले महीने बेटे की शादी होने के चलते परिवार ने दुल्हन के लिए सोने चांदी के गहने बनवाए हुए थे। मंगलवार की रात परिवार एक शादी में गया हुआ था। रात के समय चोर ताला तोड़कर दुल्हन के जेवर समेत नगदी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
कलियर के जमाईखेड़ा में जहांगीर का मकान है। उसके भतीजे प्रवेज की 29 अप्रैल को शादी होनी है। परिवार ने दुल्हन के लिए गहने बनवाते हुए नगदी व सामान का इंतजाम किया था। मंगलवार को जहांगीर का परिवार रसूलपुर गांव में मामा के घर शादी में गया हुआ था। घर पर ताला लगा हुआ था। रात के समय चोरों ने ताला तोड़कर नगदी जेवर गायब कर दिए। इतना ही नहीं घर से एलसीडी व सिलेंडर आदि सामान भी चोर अपने साथ ले गए। सुबह आस पास के लोगों ने घर का ताला टूटा देखकर परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन
घर लौटने पर परिवार ने नगदी जेवर व सामान गायब देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से घटना की जानकारी ली। जहांगीर ने पुलिस को बताया कि चोर घर दुल्हन के गहने समेम उसके बेटे तनवीर की पत्नी के गहने व सामान भी ले गए। आस पास के लोगों से भी पूछताछ की गई। चोरों की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन