{"_id":"5831e6ef4f1c1bb404b39b2f","slug":"accuses-attacked-on-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों ने महिलाओं पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों ने महिलाओं पर किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 20 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपियों व उसके दर्जनों साथियों ने पीड़ित परिवार की महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। नाराज महिलाओं ने पुलिस चौकी पहुंच कर जमकर हंगामा किया। बाद में कोतवाल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब महिलाएं शंत हुई।
नगर की एक नाबालिग 27 अक्तूबर की रात को लापता हो गई थी। एक नवंबर को उसके पिता ने मोहल्ला मलकपुरा निवासी फैजान, आजम व शावेज के खिलाफ नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार की शाम को एक आरोपी पीड़ित परिवार के घर के पास से गुजरा जिस पर नाबालिग के बाप से उसकी कहासुनी हो गई। बाद में वह अपने दर्जनों साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने परिवार की महिलाओं को जमकर मारा और पथराव किया। इस हमले में शमीमा, रुकैया, यासमीन, जईदा, नजमा आदि महिलाओं को चोंटें आई।
बाद में दर्जनों महिलाओं ने नगर पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं के हंगामे की सूचना मिलने पर कोतवाल भान सिंह चौकी पहुंचे और महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस नाबालिग को बरामद नहीं कर रही है और आरोपी खुलेआम घूम रहें है। कोतवाल ने नाबालिग को जल्दी ही बरामद करने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। हमले में घायल महिलाओं का मेडिकल कराया गया है। इस बाबत अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।