फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused of murdering a married woman for not giving Rs 5

Roorkee News: दहेज में पांच लाख और कार न देने पर विवाहिता की हत्या का आरोप

Tue, 04 Jun 2024 11:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Accused of murdering a married woman for not giving Rs 5
I
विज्ञापन

IIपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम, चेहरे पर थे चोट के निशान
I
I
I
Iएक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने बहन के ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि बहन के ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उसे जबरन जहर देकर हत्या कर दी। उनकी बहन के चेहरे पर चोट के निशान थे।
I
I
I
Iभगवानपुर थाना पुलिस को दी गई तहरीर में फरमान निवासी ग्राम कुटेसरा, थाना-चरथावल, उत्तर प्रदेश ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन गुलबहार की शादी तीन साल पहले भगवानपुर के सरठेड़ी गांव निवासी सलमान से की थी। शादी में नौ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात व अन्य सामान दिया था। उसके ससुराल के लोग इस दहेज से खुश नहीं थे।
विज्ञापन

I
Iवह पांच लाख रुपये नकद और कार की मांग कर रहे थे। इस कारण उसकी बहन को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। 31 मई को उसकी बहन का फोन आया कि उसकी ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्हें दहेज नहीं दिया गया तो वह लोग उसे मार देंगे। एक जून को सूचना मिली कि ससुराल के लोगों ने उसकी बहन को जबरन जहर दे दिया है। यह सुनकर वह तुरंत ही बहन की ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iवहां पता चला कि उसकी बहन को रुड़की के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। उसकी बहन के चेहरे पर चोट के निशान और दांत भी टूटे हुए थे। उपचार के दौरान उसकी बहन की मौत हो गई। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर में पति समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed