{"_id":"62e6a5a8d49ba300703a9a56","slug":"accused-of-kidnapping-teenager-arrested-roorkee-news-drn4187510200","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी का खेत से अपहरण का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी का खेत से अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब दो माह पहले खानपुर यूपी बॉर्डर के पास खेतों से नाबालिग का अपहरण करने का आरोपी पुलिस ने मुफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
खानपुर थानाध्यक्ष अरविंद रतूड़ी ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पांच जून को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक ने पहले दो निकाह किए हुए हैं। अब नाबालिग का निकाह के उद्देश्य से अपहरण किया गया था। बताया कि 30 जून को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अपहरण की गई किशोरी मुजफ्फरनगर के पुरकाजी से सकुशल बरामद कर ली गई थी। उस दौरान किशोरी ने आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने आरोपी को मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल के पास से धर दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।