फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accused of cutting trees in the forest reserve will act

पेड़ काटने के आरोपी वन आरक्षी पर होगी कार्रवाई

Fri, 06 Jan 2017 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Fri, 06 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पेड़ काटने के मामले में वन आरक्षी के खिलाफ कार्रवाई होगी। जांच में नीम का पेड़ वन आरक्षी द्वारा काटे जाने की पुष्टि होने पर रेंजर ने कार्रवाई के लिए डीएफओ को रिपोर्ट भेज दी है। हालांकि जांच अधिकारी पेड़ की बजाए उसका एक हिस्सा हाईटेंशन लाइन को बचाने के लिए काटने की बात कह रहे हैं।


रेलवे स्टेशन रोड पर कुछ लोग नीम का हरा पेड़ काटने के लिए पहुंचे थे। जिसका विरोध करने पर एक व्यक्ति ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताते हुए पेड़ काट दिया था। बाद में लोगों ने आरोपी वन कर्मचारी के खिलाफ नीम का हरा पेड़ काटने पर कार्रवाई की मांग की थी। अमर उजाला ने इस मामले को शुक्रवार के अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। एसडीओ एनबी शर्मा ने खबर का संज्ञान लेते हुए रेंजर डीपी बौड़ाई को जांच के आदेश किए थे। रेंजर ने शुक्रवार को ही मौके पर जाकर  मामले की जांच की। जांच के दौरान पेड़ काटे जाने का मामला तो सही पाया गया, लेकिन पेड़ के एक ही हिस्से को काटा गया। रेंजर डीपी बौड़ाई ने बताया कि पेड़ का हिस्सा भी हाईटेंशन लाइन को बचाने के लिए काटा गया, लेकिन इसकी अनुमति नहीं ली गई थी। जिस पर वन आरक्षी नंद किशोर पांडेय के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट डीएफओ एसके सिंह को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed