फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   accuse sunil rathi presented in the court.

सुनील राठी कोर्ट में किया पेश

Thu, 13 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 13 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
accuse sunil rathi presented in the court.
सुनील राठी कोर्ट में पेश करने जाते हुए. - फोटो : amarujala

उपकारागार के बाहर गैंगवार में हुई तीन लोगों की हत्या के मामले में आरोपी कुख्यात सुनील राठी को बृहस्पतिवार को भारी सुरक्षा के बीच रुड़की कोर्ट लाया गया। लगभग दो घंटे की मौजूदगी के बाद उसे वापस तिहाड़ जेल भेज दिया गया। इससे पहले कोर्ट में पेशी के लिए उसे बुधवार की रात रुड़की उपकारागार लाया गया था। 

विज्ञापन


पांच अगस्त 2014 को शाम के समय रुड़की उपकारागार से कुख्यात चीनू पंडित की रिहाई के बाद बाहर एक ओर जहां उसके समर्थक जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर कार सवार घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही चीनू और उसके समर्थक जेल से बाहर आए तो घात लगाए कार सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मामले में कुख्यात सुनील राठी का नाम सामने आया था। इसी मामले में बृहस्पतिवार पेशी पर राठी को रुड़की कोर्ट लाया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि सुनील राठी के इशारे पर अमित उर्फ भूरा ने साथियों को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया था। सुनवाई के बाद एडीजे-द्वितीय की अदालत ने सात नवंबर की अगली तिथि निर्धारित की है। इस दौरान सुनील राठी की सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद दिखी। भारी फोर्स के साथ उसे जेल से न्यायालय परिसर लाया गया। साथ ही कोर्ट में पेशी के बाद उसे तिहाड़ जेल के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed