{"_id":"5775676e4f1c1b576179bdb5","slug":"accuse-injured-after-chain-snatched-from-a-train-passenger-and-jumped-from-running-train","type":"story","status":"publish","title_hn":" चेन छीनकर चलती ट्रेन से कूदा युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन छीनकर चलती ट्रेन से कूदा युवक जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से कूदने पर चेन लूट का आरोपी गिरकर घायल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चलती ट्रेन में महिला यात्री से चेन छीनना एक युवक को भारी पड़ गया। चेन छीनकर ट्रेन से नीचे कूदा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस को आरोपी युवक रेलवे ट्रैक के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला है। युवक के पास से महिला यात्री से छीनी गई चेन बरामद हो गई है। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शाम चार बजे के करीब इंदौर एक्सप्रेस रुड़की की ओर से हरिद्वार जा रही थी। जब यह ट्रेन लक्सर रेलवे क्रासिंग पहुंची तो अचानक एक युवक ने महिला यात्री के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला इससे पहले की कुछ समझ पाती युवक चलती ट्रेन से नीचे कूद गया।
विज्ञापन
ट्रेन स्पीड में होने की वजह से युवक कूदते समय नियंत्रण नहीं रख पाया और गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। इस बात की सूचना महिला यात्री ने कंट्रोल रुम को दी। सूचना पर कोतवाली लक्सर पुलिस लक्सर क्रासिंग पर पहुंची। वहां पर पुलिस को एक युवक गंभीर हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
युवक के पास से महिला से झपटी गई चेन भी बरामद हो गई। युवक को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि युवक के पास से रुड़की से हरिद्वार का रेलवे टिकट मिला है। युवक कौन हैं इस संबंध में अभी जानकारी नहीं हो पाई है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।