फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Accusations of blackmail against protesters

Roorkee News: धरनारत लोगों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

Mon, 02 Nov 2026 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Accusations of blackmail against protesters
धरने पर बैठे ब्राह्मण समाज के लोगों के आरोपों पर बीएसएम शिक्षण संस्थान के पदाधिकारियों ने पलटवार किया है। बीएसएम लॉ कॉलेज में आयोजित पत्रकार वार्ता में रजनीश शर्मा और ममतेश शर्मा ने धरने पर बैठे लोगों को ब्लैकमेलर बताते हुए आरोप लगाया कि उनके द्वारा पैसों की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्थान पर पहले भी कई बार आरोप लगाए जा चुके हैं जिनकी करीब 25 बार उच्चस्तरीय जांच हो चुकी है लेकिन आज तक किसी भी जांच में कोई खामी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस मामले को लेकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन शहर की जनता सब कुछ समझती है। उन्होंने कहा कि धरने पर बैठे कुछ लोग खुद को भारतीय ब्राह्मण समाज का पदाधिकारी बता रहे हैं जबकि भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अजय कौशिक हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि परशुराम भवन पर 29 अक्तूबर से ब्राह्मण समाज के लोगों का धरना जारी है। धरनारत लोगों का आरोप है कि बीएसएम शिक्षण संस्थान ब्राह्मण समाज की संपत्ति है जिस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उसे निजी संपत्ति बना लिया है। इसी मामले को लेकर समाज के लोग लगातार धरना दे रहे हैं। अब संस्थान के पदाधिकारियों की ओर से आरोपों का जवाब दिए जाने के बाद यह विवाद और चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान ट्रस्ट के खिलाफ धरना छठे दिन जारी

रुड़की। बीएसएम चैरिटेबल ट्रस्ट के विरुद्ध चल रहे ब्राह्मण समाज का धरना छठे दिन जारी रहा। इस दौरान प्रत्येक वर्ग के लोगों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष आशीष शांडिल्य ने कहा कि समाज की संपत्ति पर किसी व्यक्ति विशेष का आधिपत्य नहीं होना चाहिए। उन्होंने मूल समिति के स्वरूप को बनाए रखने के लिए अपने समर्थन की बात कही। सतीश कुमार ने दोहराया कि ट्रस्ट की एसआईटी जांच जब तक राज्य सरकार नहीं बैठाएगी, धरना जारी रहेगा। इस मौके पर बिजेंद्र शर्मा, अरविंद शर्मा, चौधरी सुधीर, मनोज शर्मा, अर्जुन पंडित, विनय शर्मा, बिट्टू शर्मा, डॉ. सम्राट् सुधा, धीरज शर्मा, जितेंद्र सैनी, चंद्र प्रकाश की शर्मा, रामकुमार शर्मा, मयंक शर्मा एवं शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed