{"_id":"6849ccb5f2bb0645d70fdacc","slug":"ac-and-heater-were-running-by-putting-katiya-sweat-left-due-to-raid-roorkee-news-c-5-1-drn1027-713698-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कटिया डालकर चला रहे थे एसी और हीटर, छापे से छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कटिया डालकर चला रहे थे एसी और हीटर, छापे से छूटा पसीना
विज्ञापन
विजिलेंस की टीम ने बुधवार तड़के ऊर्जा निगम के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कटिया डालकर एसी और हीटर चलते पाए गए। टीम ने मंगलौर समेत दो अन्य गांवों में बिजली चोरी के 42 मामले पकड़े हैं।
बुधवार तड़के चार बजे देहरादून से विजिलेंस की टीम कोतवाली पहुंची। टीम ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों और पुलिस बल के साथ नगर के मोहल्ला सैनीपुरा व खालसा में छापे मारे। अलसुबह टीम के पहुंचते ही माेहल्लावासियों में अफरातफरी मच गई। बताया गया कि दोनों मोहल्लों में चोरी की बिजली से एसी और हीटर चलते पाए गए।
इस दौरान टीम ने 32 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इसके बाद विजिलेंस की टीम जौरासी व खटका गांव पहुंची। बताया गया कि इन दोनों गांवों में बिजली चोरी के 14 मामले पकड़े गए हैं। टीम में अधिशासी अभियंता विजिलेंस अरुणकांत, एसडीओ मंगलौर अभिनव सैनी, जूनियर इंजीनियर मनमोहन व विकास कुमार, विजिलेंस जूनियर इंजीनियर अनिता काला व सपना, सहायक अभियंता रोबिन, विकास, अनिल कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।