फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   absconded shooter arrested in Basant murder case

बसंत हत्याकांड का फरार शूटर गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 17 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
absconded shooter arrested in Basant murder case
gun
नगर निगम के सफाई नायक बसंत की हत्या में फरार चल रहे आखिरी आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी बुधवार को कचहरी में पेशी पर आये कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि से मिलने आया था, जिसकी भनक लगने पर पुलिस ने उसे तमंचे के साथ गणेशपुर से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले धरे गए आरोपी के घर की पुलिस ने कुर्की भी कर दी थी। 
विज्ञापन


बुधवार को पौड़ी जेल में बंद कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि की रुड़की कोर्ट में पेशी थी। इस दौरान बंसत हत्याकांड का फरार चल रहा आरोपी कल्लू उर्फ नीरज भी उससे मिलने रुड़की आया था। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना गंगनहर पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर गंगनहर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर कल्लू उर्फ नीरज पंडित निवासी ग्राम मोइना थाना छाइसा जिला फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कल्लू उर्फ नीरज पंडित ने ही सफाई नायक बसंत पर गोली चलाई थी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि 25 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी पर जा रहे नगर निगम के सफाई नायक बसंत की रामनगर में संकटमोचन मंदिर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर बताया था कि जेल में बंद प्रवीण वाल्मीकि ने बसंत की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस ने इस मामले में बुल्ला को सबसे पहले गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस अब तक पंकज, बाबू, आशीष उर्फ  कन्नू समेत पांच बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed