{"_id":"5721047a4f1c1b1a5fa91e8e","slug":"abducted-child-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बच्चा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत बच्चा बरामद
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
अपह्त बच्चा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की/पिरान कलियर। डेढ़ वर्ष के बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्वालापुर से मासूम को भी बरामद कर लिया है। अमर उजाला ने दो दिन पहले बच्चा ज्वालापुर में देखे जाने का खुलासा किया था। बुधवार को एसएसपी ने धनौरी पुलिस चौकी में अपहरण कांड से पर्दा उठाया। फरार दो आरोपियों की तलाश की जारी है।
विज्ञापन
बीकानेर (राजस्थान) जिले के धानमंडी निवासी कुलछत्तर का परिवार फेरी लगाकर प्लास्टिक का सामान बेचता है। पिछले सप्ताह इनके परिवार में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। 24 अप्रैल को कुलछत्तर के परिवार को अस्थियां विसर्जन करने हरिद्वार पहुंचना था। 23 अप्रैल की रात इसका परिवार पिरान कलियर में हज हाउस के पास पार्किंग में सो गया था। तड़के करीब तीन बजे उसकी पत्नी चंदा की गोद से डेढ़ साल के बेटे सुदामा का बाइकसवार बदमाश अपहरण कर ले गए थे। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। अगले दिन मासूम ज्वालापुर में नजर आया था। उसके बाद से पुलिस संदिग्ध महिला व अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुट गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने धनौरी चौकी में पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोर कॉलेज तिराहे के पास से दो महिलाओं समेत चार संदिग्धों को बच्चे सहित गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जूली उर्फ निशा माथुर (पत्नी गौरव माथुर निवासी तपोवन नगर ज्वालापुर), गुलफाम (पुत्र असगर निवासी भारापुर भौरी), नफीस (पुत्र हमीद निवासी इब्राहिमपुर) और अनवरी (पत्नी गुलफाम निवासी पांवधोई ज्वालापुर) बताया। बच्चे को कुलछत्तर व उसकी पत्नी चंदा को दिखाया गया तो उन्होंने तुरंत उसे पहचान लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि निशा को बेटे की जरूरत थी। उसने गुलफाम और नफीस से संपर्क किया था। दोनों ने इस काम के लिए एकड़ खुर्द निवासी जावेद उर्फ काला व रईस उर्फ भूरा से संपर्क किया। उन दोनों ने ही कलियर से सुदामा का अपहरण किया और 40 हजार रुपये में निशा माथुर को बेच दिया था। खुलासे के दौरान मौजूद एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस टीम को ढाई हजार इनाम
एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने अपहरणकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की। टीम में एसओ कलियर महेश जोशी, उपनिरीक्षक महानंद, धनौरी चौकी प्रभारी रंजीत सिंह तोमर, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी संदीप देवरानी, एसओ प्रभारी हरिद्वार नरेन्द्र बिष्ट व उनकी टीम सहित कलियर थाने के सिपाही मनविन्द्र, अरविंद, बृजमोहन, रीना रावत व संजीत कुमार शामिल रहे।
-परिवार बोला, ‘धन्यवाद अमर उजाला’
डेढ़ साल के सुदामा मां को देखते ही उससे लिपट गया। वहीं बेटे को देखकर कुलछत्तर और चंदा की जैसे दुनिया लौट आई हो। परिवार ने पुलिस के साथ साथ अमर उजाला का भी धन्यवाद किया। दरअसल मां की गोद से मासूम का अपहरण होने के बाद ‘अमर उजाला’ ने सुदामा का फोटो भी प्रकाशित किया था। अखबार में बच्चे की फोटो देखकर ज्वालापुर में आसपास के लोगों ने सुदामा को निशा की गोद में पहचाना और पुलिस को सूचना दी। हंगामा होने पर निशा फरार हो गई थी। इसके बाद से पुलिस निशा व अपहरण की साजिश में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी थी। लोग बच्चे की फोटो देखकर न पहचानते तो पुलिस यूपी समेत बाहरी राज्यों की खाक छानने में जुटी रहती।