फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Abducted businessman's wife recovered from Delhi

कारोबारी की अपहृत पत्नी दिल्ली से बरामद

Sat, 31 Dec 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Sat, 31 Dec 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी की अपहृत पत्नी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वह दिल्ली में अपनी बहन के यहां से मिली है। अपहृता को अपहरणकर्ता खुद ही उसकी बहन के यहां छोड़कर गया है। पुलिस ने अपहृता को उसके पति के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


विशाल मेगामार्ट के समीप 20 दिसंबर को एक कारोबारी की पत्नी का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस तभी से अपहृता की तलाश कर रही थी। उच्चाधिकारियों और नेताओं का इस मामले में पुलिस पर भारी दबाव था। पुलिस उसे बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही थी। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि अपहृता दिल्ली, रोहिणी में अपनी बहन के यहां पहुंच गई है। इस पर पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हुई और अपहृता बरामद की। उसके बाद पुलिस अपहृता को कोतवाली रुड़की लेकर पहुंची।
विज्ञापन


अपहृता ने बताया कि घटना वाले दिन वह अपनी भाभी के साथ बाजार आई थी। जब वह विशाल मेगामार्ट के समीप पहुंची तो उनका एक परिचित युवक कार लेकर पहुंचा। उसने कहा कि कुछ बात करनी है। इस पर वह उसकी कार के पास गई तो उसने कार की खिड़की खोलकर उसे कार के अंदर खींच लिया और उसके मुंह पर रुमाल लगा दिया। उससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे वह कहां लेकर कुछ पता नहीं। होश आने पर वह ऐसी जगह थी जिसके बारे में उसे पता नहीं था। उसने अपहरणकर्ता से कहा कि वह उसे छोड़ दें। अपहरणकर्ता ने उसकी बात मान ली और उसे उसकी बहन के यहां छोड़ दिया। उसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस को पीड़िता ने आरोपी का नाम-पता बता दिया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसएसआई अजय सिंह ने बताया कि अपहृता के बयान लेने के बाद उसे उसके पति के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed