आईपीएस लॉ कॉलेज में पहला दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कॉलेज से पास आउट हुए छात्र-छात्राओं को डिग्रियां वितरित की गईं। साथ ही छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश लोकपाल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कहा कि आईपीएस कॉलेज ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहा है। कॉलेज के एमडी विवेक शर्मा ने कहा कि पास आउट होने वाले छात्र देश के कई राज्यों में न्यायिक सेवा देकर कॉलेज और अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। डायरेक्टर अंकुर शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा प्रदान करना उनका लक्ष्य है और ये प्रयास उनका लगातार जारी रहेगा। वहीं, दीक्षांत समारोह में 130 छात्रों को डिग्रियां बांटीं गई। एलएलएम में आंचल कपूर ने गोल्ड मेडल और मोहसीन रजा ने सिल्वर मेडल हासिल किया। एलएलबी में धीरज शर्मा ने गोल्ड मेडल और सना राव ने सिल्वर मेडल हासिल किया। बीएएलएलबी में चारु सैनी ने गोल्ड मेडल और बीबीए एलएलबी में शाहीन जहां ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। आंचल कपूर और शाहीन जहां ने कॉलेज के साथ-साथ यूनिवर्सिटी में भी टॉप किया है। इस अवसर पर दीनदयाल शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक शर्मा, ऋचा शर्मा, रजिस्ट्रार अनुपम सिरसवाल, मोहम्मद वकार इकबाल, अमित राधे, गोरखनाथ आदि मौजूद थे।