फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man was duped of 25,000 rupees by an online offer

Roorkee News: ऑनलाइन ऑफर के झांसे में युवक से 25 हजार की ठगी

Thu, 07 May 2026 12:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 07 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
A young man was duped of 25,000 rupees by an online offer
कंपनी का कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने भेजा लिंक, क्लिक करते ही खाते से उड़ी रकम
विज्ञापन






रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। ऑनलाइन कंपनी का कर्मचारी बनकर एक साइबर ठग ने युवक को आकर्षक ऑफर का झांसा देकर उसके खाते से 25 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



ढंडेरा निवासी पंकज के पास मंगलवार देर शाम एक फोन कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक ऑनलाइन कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि कंपनी की ओर से कपड़ों समेत विभिन्न उत्पादों पर 40 से 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है और यह ऑफर सीमित समय के लिए है। ठग ने ऑफर का लाभ लेने के लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करने की बात कहते हुए युवक के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। आरोपी की बातों में आकर पंकज ने लिंक खोल दिया और उसमें मांगी गई जानकारी भरने लगा। लिंक ओपन करते ही कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से 25 हजार रुपये निकल गए। मोबाइल पर खाते से रकम कटने का मैसेज आने पर उसे ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed