फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man was beaten up while buying goods from a dhaba, accused of urinating on him

Roorkee News: ढाबे से सामान ले रहे युवक को पीटा, ऊपर पेशाब करने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा

Wed, 14 Aug 2024 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 05:21 PM IST
सार

पीड़ित ने बताय कि वह ढाबे में सामान लेने के लिए रुका। इसके बाद उसने 50 हजार रुपये की गड्डी निकाली और पैसा देना चाहा। इतने में वहां पहले से बैठे तीन अन्य लोगों ने उसे घेर लिया।

विज्ञापन
A young man was beaten up while buying goods from a dhaba, accused of urinating on him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा खटका गांव के पास सोमवार की रात ढाबे पर खाने का सामान लेने आए व्यक्ति को तीन लोगों ने बुरी तरह पीट दिया। इस दौरान काफी हंगामा हुआ। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके ऊपर पेशाब किया और 50 हजार रुपये छीनने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों पर अमानवीय कृत्य करने की आशंका का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


अमन कुमार निवासी निवासी टोडा खटका ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को बताया कि सोमवार को वह पूरणपुर निवासी अपने मामा के यहां गया था। वहां से वह 50 हजार रुपये लेकर खटका जा रहा था। इस दौरान गांव के ही पास ही एक ढाबे में सामान लेने के लिए रुका। वहां, उसने ऑनलाइन भुगतान करने की कोशिश की लेकिन नहीं हो सका। इसके बाद उसने 50 हजार रुपये की गड्डी निकाली और पैसा देना चाहा।
विज्ञापन


इतने में वहां पहले से बैठे तीन अन्य लोगों ने उसे घेर लिया। तीनों ने उससे रुपये छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर दी और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। आरोप है कि जब वह जमीन पर गिर गया तो आरोपियों ने उसपर पेशाब कर दिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हो गया। भीड़ ने आरोपियों को घेरकर पीटा। मौके पर गांव की महिलाएं भी पहुंच गईं और हंगामा किया। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों के बीच से पुलिस ने किसी तरह तीनों आरोपियों की जान बचाई और कोतवाली ले आई। इसके बाद उन तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee:  शटरिंग खोलते समय गड्ढे में गिरे दो मजदूर, गैस के कारण दम घुटने से दोनों की मौत

मंगलवार को पीड़ित पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। वहां उन्होंने इस घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामले में पीड़ित के ऊपर पेशाब करने की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी गौतम पुंडीर निवासी ग्राम खटका, भोखाहेड़ी थाना भोपा जिला, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, अमन सिंह निवासी मकान नंबर 412 गली नंबर 2 राजेंद्र नगर कोतवाली गंगनहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed