फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man was attacked with a rod over a dispute regarding water drainage

Roorkee News: पानी की निकासी के विवाद में युवक पर रॉड से हमला

Mon, 12 Jan 2026 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a rod over a dispute regarding water drainage
दूषित पानी की निकासी के लिए हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। बीचबचाव के लिए आए उसके परिजनों की भी पिटाई की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली के रणसूरा गांव निवासी मेहरबान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ जनवरी को उसका बेटा फारूख अपनी आटा चक्की पर बैठा था। इस दौरान पड़ोस के फैयाज ने नाली में मिट्टी डालकर दूषित पानी की निकासी आम रास्ते की ओर कर दी। फारूख ने इसका विरोध किया तो आरोपी घर से लोहे की रॉड लेकर आया और उसके साथ ही उसके परिवार के लियाकत, जव्वाद, जुनैद और सुहैल भी लाठी डंडे लेकर आ गए।
विज्ञापन


आरोपियों ने फारूख पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर परिवार के आरिफ और शाहरुख बीचबचाव करने के लिए आए। हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी। अचेत अवस्था में फारूख को स्थानीय अस्पताल लाया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed