फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A woman was molested by adding drugs to water

पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म

Wed, 21 Aug 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
A woman was molested by adding drugs to water
नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती को सहकर्मी ने नशीला पानी पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं जबरन शादी करने के लिए युवती को अपने घर बंधक बना लिया। युवती के परिजनों को पता चला तो वे पुलिस लेकर पहुंचे और उसे बंधनमुक्त कराया। मामले में पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नगर के एक निजी नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती को सहकर्मी युवक दस जुलाई को अपने गांव ले गया और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि युवती बेहोश हो गई तो सहकर्मी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली। युवती के होश में आने पर युवक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि 19 अगस्त को युवती को ब्लैकमेल कर अपने घर ले आया और बंधक बना लिया। इसके बाद जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

युवती के इनकार करने पर उसने मारपीट की और घर में ही बंधक बना लिया। युवती के परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने की भनक लगने पर युवक फरार हो गया। पुलिस ने युवती को बंधनमुक्त कराया। इसके बाद परिजनों के साथ युवती कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। युवक की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed