{"_id":"5d5d88cf8ebc3e6c517447af","slug":"a-woman-was-molested-by-adding-drugs-to-water-roorkee-news-drn3170718101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती को सहकर्मी ने नशीला पानी पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं जबरन शादी करने के लिए युवती को अपने घर बंधक बना लिया। युवती के परिजनों को पता चला तो वे पुलिस लेकर पहुंचे और उसे बंधनमुक्त कराया। मामले में पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में है।
पुलिस के अनुसार, नगर के एक निजी नर्सिंग होम में काम करने वाली युवती को सहकर्मी युवक दस जुलाई को अपने गांव ले गया और पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोप है कि युवती बेहोश हो गई तो सहकर्मी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना ली। युवती के होश में आने पर युवक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि 19 अगस्त को युवती को ब्लैकमेल कर अपने घर ले आया और बंधक बना लिया। इसके बाद जबरन शादी करने का दबाव बनाने लगा।
युवती के इनकार करने पर उसने मारपीट की और घर में ही बंधक बना लिया। युवती के परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने की भनक लगने पर युवक फरार हो गया। पुलिस ने युवती को बंधनमुक्त कराया। इसके बाद परिजनों के साथ युवती कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। युवक की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।