फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   MLA accused of grabbing property court orders trial Roorkee Uttarakhand news in hindi

Roorkee News: महिला ने विधायक पर लगाया संपत्ति कब्जाने का आरोप, कोर्ट ने दिया मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Thu, 07 Sep 2023 03:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 07 Sep 2023 03:21 PM IST
सार

मंजू कपूर की ओर से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके भाई व परिवार के लोगों ने उसके नाम के झूठे शपथपत्र का इस्तेमाल करते हुए कई संपत्तियों को अपने नाम कर लिया है। 

विज्ञापन
MLA accused of grabbing property court orders trial Roorkee Uttarakhand news in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली निवासी एक महिला ने क्षेत्र के विधायक को अपना भाई बताते हुए विधायक और उनके परिवार वालों पर धोखाधड़ी कर संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर एसीजेएम कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी मंजू कपूर की ओर से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके भाई व परिवार के लोगों ने उसके नाम के झूठे शपथपत्र का इस्तेमाल करते हुए कई संपत्तियों को अपने नाम कर लिया है। आरोप है कि उनके भाई ने एक मार्च 2018 में फर्जी वसीयतनामा भी तैयार कराया था।
विज्ञापन


इसके तहत मकान और अन्य चल अचल संपत्ति अपने बेटे- बेटियों के नाम पर कर दी गई। साथ ही निगम में भी संपत्ति को अपने नाम पर हस्तांतरित करा लिया गया। आरटीआई के जरिए कागज लेने पर इसकी जानकारी हुई। जानकारी होने पर जब विरोध जताया तो उन्हें धमकी दी गई। पुलिस से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...काम की खबर: दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें, नौ-दस सितंबर को झेलनी पड़ सकती है परेशानी, डायवर्ट रहेंगे रूट

इस पर कोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं, विधायक प्रदीप बत्रा का कहना है कि उनका किसी बहन से संपत्ति से जुड़ा कोई मामला नहीं है। न्यायालय के जरिए मुकदमा दर्ज कराकर इसे राजनीतिक स्टंट के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश की जा रही है। उधर, एसपी देहात एसके सिंह का कहना कि न्यायालय के आदेश का परीक्षण कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed