{"_id":"69e0eab3df378264de0c04e9","slug":"a-waiting-hall-at-the-border-will-protect-pilgrims-from-the-harsh-weather-roorkee-news-c-37-1-rrk1008-153842-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मौसम की मार से बॉर्डर पर तीर्थयात्रियों को बचाएगा वेटिंग हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मौसम की मार से बॉर्डर पर तीर्थयात्रियों को बचाएगा वेटिंग हॉल
Thu, 16 Apr 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 16 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
मौसम की मार से बॉर्डर पर तीर्थयात्रियों को बचाएगा वेटिंग हॉल
नारसन बॉर्डर पर चारधाम यात्रियों के लिए तैयार किया वेटिंग हॉलग्रीन कार्ड बनाने के दौरान बॉर्डर पर कुछ समय के लिए आराम कर पाएंगे यात्री
नारसन। चारधाम यात्रा को सुगम और सुखद बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इस बार नारसन बॉर्डर स्थित ग्रीन कार्ड सेंटर पर आने वाले तीर्थयात्रियों को चिलचिलाती धूप और मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ेगी। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए सेंटर पर एक वेटिंग हॉल तैयार किया है।
पिछले वर्षों तक वाहनों की फिटनेस चेकिंग और ग्रीन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के दौरान यात्रियों को घंटों बाहर खुले में खड़ा रहना पड़ता था। भीषण गर्मी, लू और अचानक होने वाली बारिश के कारण महिला, बुजुर्गों और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए इस बार प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। अब यात्री धूप, बारिश और लू से बचकर आराम से हॉल में बैठ सकेंगे। यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जब तक वाहन की फिटनेस जांच और कागजी कार्रवाई पूरी होगी, यात्री सुकून से अपनी बारी का इंतजार कर पाएंगे। एआरटीओ (प्रशासन) जितेंद्र बहादुर का कहना है कि बॉर्डर पर चारधाम यात्रा की व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को पूरा किया जा रहा है।