फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A seven-month-old baby was stolen from the courtyard of the Dargah mosque

Roorkee News: दरगाह की मस्जिद के आंगन से सात माह का बच्चा चोरी

Mon, 08 Jun 2026 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A seven-month-old baby was stolen from the courtyard of the Dargah mosque
दरगाह साबिर पाक क्षेत्र में रविवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दरगाह की मस्जिद के आंगन में सो रहे सात माह के मासूम को एक अज्ञात व्यक्ति कथित रूप से उठाकर ले गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। वहीं मासूम को ले जाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


रजिया खातून पत्नी आसमत मूल निवासी गांव नरेला दिल्ली अपनी माता कलसुम खातून और भाई खुशराज के साथ दरगाह साबिर पाक में हाजिरी के लिए आई हुई थी। परिवार मूल रूप से गांव मुसीधा थाना चारौत जिला सीतामढ़ी (बिहार) का रहने वाला है। वह नौ माह से कलियर क्षेत्र में रह रहा है। बताया गया कि रविवार शाम करीब 5:30 बजे रजिया का सात माह का पुत्र मोहम्मद अली दरगाह की मस्जिद के आंगन में एक परिचित व्यक्ति के पास लेटा हुआ था। इसी दौरान परिचित को नींद आ गई।
विज्ञापन




आरोप है कि इसी मौके का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति मासूम को उठाकर अपने साथ ले गया। जब बच्चे के परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान शुरू कर दिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में एक संदिग्ध व्यक्ति बच्चे को ले जाते हुए कैमरे में दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मासूम का कोई सुराग नहीं लग सका था। पुलिस का कहना है कि बच्चे की बरामदगी के लिए सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि बच्चे की तलाश में अलग-अलग टीम जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे और लोगों से बच्चे के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed