फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A population of 20 thousand has faced electricity and water problems

20 हजार की आबादी ने झेली बिजली-पानी की परेशानी

Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
A population of 20 thousand has faced electricity and water problems
प्रतीकात्मक
रामनगर उपखंड प्रथम से जुड़े करीब 20 हजार उपभोक्ताओं को लाइन की मरम्मत कार्य के चलते करीब सात घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, ढ़ाई घंटे होने वाली पानी की सप्लाई महज एक घंटे ही आई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे रामनगर बिजलीघर के उपखंड प्रथम से जुड़ी कालोनियों की आपूर्ति अचानक गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर के कर्मचारियों को फोन कर पूछा तो पता चला कि ट्रांस मिशन की लाइन में मरम्मत कार्य किया जा रहा है। साथ ही ऊर्जा निगम भी अपनी लाइनों पर चढ़ी पेड़ की टहनियों की छटाई कर रहा है। इसलिए आपूर्ति बंद की गई है। शाम करीब पांच बजे बिजली सप्लाई बहाल की जा सकी। उधर, बिजली गुल होने से जल संस्थान की भी दिक्कतें बढ़ गईं। क्योंकि दिन में बिजली नहीं होने के कारण जल संस्थान का टैंक पूरी तरह नहीं भर सका, जिससे ढ़ाई घंटे की जाने वाली पानी की सप्लाई महज एक घंटे ही हो सकी।
विज्ञापन


इन कालोनियों में हुई दिक्कत

कालोनियों रामनगर, नई बस्ती, आवास विकास, मथुरा विहार, रामपुर, मच्छी मोहल्ला, डीएवी रोड, संजय गांधी कालोनी, सलेमपुर, मतलबपुर, माधोपुर, सुनहरा, रामपुर, श्यामनगर, ग्रीन फार्क कालोनी, इंडस्ट्रियल एरिया, आजादनगर, यादवपुरी, अशोकनगर, इमलीखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज फिर झेलेंगे परेशानी

बृहस्पतिवार को उपभोक्ताओं ने किसी तरह परेशानी झेली। शुक्रवार को भी उपभोक्ताओं को परेशानी का का सामना करना होगा। क्योंकि निगम की ओर से इन क्षेत्रों की आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इन क्षेत्रों में मरम्मत कार्य किया जाएगा।

ट्रांस मिशन की लाइन में मरम्मत कार्य किया जा रहा है। साथ ही ऊर्जा निगम भी पेड़ों की टहनियों की छटाई कर रहा है। इसलिए बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। शुक्रवार को भी आपूर्ति बंद रहेगी।

- ओमपाल, एसडीओ, ऊर्जा निगम

आपूर्ति बाधित होने के कारण टैंक आधा भरा जा सका है। इसलिए उपभोक्ताओं को ढ़ाई घंटे मिलने वाली पानी की सप्लाई बृहस्पतिवार की शाम को मात्र एक घंटा ही की जा सकी।
- हिमांशु त्यागी, अपर सहायक अभियंता जल संस्थान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed