{"_id":"578d21ea4f1c1b624fc4bf3c","slug":"a-million-people-imprisoned-in-house-due-to-flood-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में कैद हुई घाड़ की एक लाख आबादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में कैद हुई घाड़ की एक लाख आबादी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
कलियर में घुसा बाढ़ का पानी
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
भगवानपुर में इमलीखेड़ा-भगवानपुर मार्ग स्थित सोलानी नदी पुल की सड़क टूटने से घाड़ के एक लाख से अधिक आबादी की जिंदगी घरों में कैद हो गई है। सड़क टूटने से भगवानपुर तहसील के 25 गांवों का संपर्क पूरी तरह कट गया है। पुल में भी दरारें आने से उसके गिरने का खतरा बन गया है।
कस्बे से धनौरी होते हुए हरिद्वार पहुंचने वाले मार्ग में सोलानी नदी बहती है। रविवार को इस पुल की अप्रोच वाली सड़क टूटकर बह गई है। जिसके चलते मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इससे मानक मजरा, छांगा मजरी, हल्लूमजरा, अकबरपुर कालसो, धिरमजरा, कलालहटी, हकीमपुर तुर्रा, दरियापुर, सिकरौढ़ा, खेलड़ी, हबीबपुर नवादा, डाडा जलालपुर, डाटा पट्टी, खेड़ी शिकोहपुर, हलजौरा, इब्राहिमपुर मसाई, बेलकी मसाई, शाहमंसूर, हसनपुर मदनपुर, बहबलपुर समेत 25 गांवों का संपर्क पूरी तरह एक दूसरे से कट गया है। ग्रामीण शहजाद, मुन्नवर, हाफिज, शिवलाल, राजकुमार, मदन, गोपाल, नरेश, विजय पाल, हुकम सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि का कहना है कि रुड़की या छुटमलपुर के बाजार जाने के लिए भी अब 30-35 किलोमीटर तक का अतिरिक्त चक्कर काटकर जाना पड़ रहा है। कस्बा स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से टूटी सड़क जल्दी बनवाने की गुहार लगाई है।
ये सड़कें भी बही
सोलानी नदी में ज्यादा पानी आने से डाडापटटी के पास खेड़ी शिकोहपुर और सिकरौढ़ा आदि को जोड़ने वाली सड़क एक स्थान से कटकर बह गई है। इससे इन गांवों का संपर्क टूट गया है। दूसरी ओर कस्बा स्थित सोलानी नदी के उफान से मानमजरा, खेलड़ी, अकरबरपुर कालसो और हबीबपुर नवादा को जोड़ने वाली सड़क भी जगह-जगह टूटने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन भी बही
भगवानपुर-इमलीखेड़ा मार्ग पर जहां पुल की अप्रोच सड़क बह गई है। वहीं हाईटेंशन लाइन के खंभे भी नदी की चपेट में आ गए हैं। जिसके चलते इस लाइन से होने वाली सप्लाई कई दिनों के लिए बाधित हो गई है।