{"_id":"69bbe58b1572dd1cab04a08e","slug":"a-meeting-was-held-to-appeal-for-peace-during-eid-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-152425-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ईद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील, बैठक आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ईद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील, बैठक आयोजित
Thu, 19 Mar 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार पर झबरेड़ा थाने में शांति समिति की बैठक, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील
ईद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील, बैठक आयोजित
झबरेड़ा। ईद-उल- फितर को सकुशल संपन्न कराने के लिए झबरेड़ा थाना अध्यक्ष ने संभ्रांत लोगों के साथ थाने में गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान झबरेड़ा थानाध्यक्ष अजय शाह ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर अफवाह फैला कर माहौल को खराब करने की फिराक में रहते है। ऐसे लोगों से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। त्योहार पर कहीं पर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है। इसलिए सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए शांति समिति, संंभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान आदि लोगों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया है। उन्होंने त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने में सभी से सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर एसआई रवींद्र कुमार, एसआई जय सिंह राणा, मनोज कांबोज, राजेंद्र चौहान, पूर्व प्रधान परवेज, मोहम्मद अरशिल, प्रधान श्रवण कुमार, शाहरुख, सुलेमान व सलमान आदि मौजूद रहे। संवाद