{"_id":"699365c99a51e9a89303150b","slug":"a-major-search-operation-was-carried-out-in-ganga-canal-on-monday-to-find-the-iit-student-roorkee-news-c-5-1-drn1027-903099-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आईआईटी के छात्र की तलाश में सेना और पुलिस ने कई घंटे खंगाली गंगनहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आईआईटी के छात्र की तलाश में सेना और पुलिस ने कई घंटे खंगाली गंगनहर
विज्ञापन
गंगनहर में आईआईटी छात्र की तलाश करती जल पुलिस। स्रोत: संवाद
आईआईटी छात्र की तलाश के लिए गंगनहर में सोमवार को बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सेना से लेकर पुलिस के करीब 100 सदस्यों ने शहर से लेकर मंगलौर कस्बे के आसफनगर झाल तक गंगनहर में छात्र की करीब पांच घंटे तलाश की। गंगनहर को बंदकर भी छात्रों को खोजा गया लेकिन छात्र का छह दिन बाद भी गंगनहर में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से स्पष्ट किया कि छात्र की तलाशी का अभियान कामयाबी नहीं मिलने तक जारी रहेगा।
बुधवार शाम चार बजे आईआईटी छात्र आशीष शुक्ला (29) अपने साथियों के साथ सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे आया था। वहां वाल्मीकि घाट के पास उसके साथी आईआईटी छात्र भी बैठे थे। तभी आशीष खड़ा हुआ तो वह सीढ़ियों पर संतुलन खो बैठा और पलक झपकते ही गंगनहर में जा गिरा था। साथी को गंगनहर में गिरते देख सहपाठियों ने शोर मचा दिया था।
तभी कुछ लोग मौके पर पहुंचे और गंगनहर में डूब रहे आशीष को बचाने के लिए कपड़ों की रस्सी बनाकर गंगनहर में फेंकी थी। गंगनहर में गिरकर बदहवास हुआ आशीष रस्सी नहीं पकड़ पाया था और चंद सेकेंड के भीतर ही गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। हादसे के बाद एसएसपी ने खुद मोटर बोट से छात्र की गंगनहर में तलाश की थी।
विज्ञापन
सोमवार को तलाशी अभियान को और तेज करते हुए बड़ी संख्या में सेना व पुलिस को गंगनहर में उतारा गया। सोलानी पार्क से लेकर आसफनगर झाल तक कई घंटे मोटर बोट और गोताखोरों ने गंगनहर में छात्र की तलाश की। अभियान में गंगनहर को बंद भी किया गया ताकि कम पानी में छात्र के संबंध में कुछ सुराग हाथ लग पाए। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि छात्र की तलाश में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।