फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A lot of tiles are being laid on the CC road

अच्छी खासी सीसी रोड पर बिछाई जा रही टाइल्स

Thu, 02 Sep 2021 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
A lot of tiles are being laid on the CC road
वार्ड नंबर-23 स्थित सलेमपुर राजपुताना में बनी अच्छी-खासी पक्की सीसी रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से टाइल्स बिछाने का काम किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क बिल्कुल ठीक है। एक-दो जगह गड्ढे बने हैं, जिनकी मरम्मत कराई जा सकती थी, लेकिन विभाग मरम्मत के बजाय लाखों रुपये बर्बाद कर रहा है। उन्होंने मामले की शिकायत एएसडीएम से कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सलेमपुर राजपुताना निवासी आदेश सम्राट सैनी, सुखदेव, अरविंद, ममतेश, महिपाल आदि लोगों ने एएसडीएम पूरण सिंह राणा से शिकायत कर कहा कि हाल ही में रामनगर लेबर चौक से डायट तक टाइल्स वाली सड़क बनाई गई थी। इसमें घटिया क्वालिटी की टाइल्स लगाई जा रही थी। उस दौरान उन्होंने मामले की शिकायत कर सही टाइल्स लगवाने का काम शुरू करवाया था। इसी सड़क पर भूमियाखेड़ा के पास से सलेमपुर तक पक्की सीसी रोड बनी हुई है। एक-दो जगह बने गड्ढों को छोड़ दे तो पूरी सड़क बिल्कुल ठीक है, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने इस रोड पर टाइल्स वाली सड़क बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया और ठेकेदार ने टाइल्स बिछाने का काम भी शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि विभाग सड़क के गड्ढों की मरम्मत कर सकता था। ऐसे में सड़क निर्माण के लिए भारी बजट नहीं खर्च करना पड़ता। वहीं, सीसी सड़क पर ही टाइल्स बिछाने का काम चल रहा है। ऐसे में सड़क ज्यादा ऊंची होने पर लोगों के घरों में पानी भरेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशनखोरी के चलते नई सड़क बनाई जा रही है। जबकि, मोहल्ले में कई सड़कें बदहाल पड़ी हैं, उन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है। एएसडीएम पूरण सिंह राणा का कहना है कि लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक टीम से सड़क की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed