फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A girl adamant on the insistence of marriage in unrequited love

एकतरफा प्यार में शादी की जिद पर अड़ी युवती

Fri, 27 Aug 2021 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
A girl adamant on the insistence of marriage in unrequited love
एकतरफा प्यार में पागल युवती पड़ोस में रहने वाले युवक के घर जा पहुंची और शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवती ने शादी न करने पर युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी तक दे डाली। परेशान युवक अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवक अपनी मां के साथ बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली युवती उससे एकतरफा प्यार का दावा करती है। वह अक्सर युवक के घर आ जाती है और शादी करने की बात कहती है। पिछले एक महीने से ये सिलसिला जारी है। आरोप है कि बुधवार शाम युवती फिर युवक के घर पहुंची और शादी करने की जिद पर अड़ गई। युवक और उसकी मां ने इनकार कर दिया। इस पर युवती ने जिद पकड़ ली की कि वह घर नहीं जाएगी और युवक के घर को अपनी ससुराल बनाएगी। विरोध करने पर युवती ने छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन

किसी तरह आसपास के लोगों ने समझाकर उसे घर भेजा। युवक और उसकी मां ने युवती से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही आशंका जताई कि वह झूठे केस में फंसा सकती है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। युवती और उसके परिजनों को बुलाकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed