फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A five-year-old child who was playing near Kaliyar Baba

Roorkee News: घर के बाहर खेल रहा बच्चा लापता

Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
A five-year-old child who was playing near Kaliyar Baba

विज्ञापन



पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर शुरू की बच्चे की तलाश

कलियर बाबा गुलाम जिलानी की दरगाह के पास खेल रहा पांच साल का बच्चा अचानक लापता हो गया। माता-पिता ने बच्चे को दरगाह क्षेत्र और उधर-उधर तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। बच्चे के पिता ने पुलिस को बच्चा चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने कलियर पहुंचकर बच्चे के लापता होने की जानकारी की।

यूपी जिला बिजनौर के गांव चांदपुर फिना बस्ती निवासी सलमान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ करीब तीन साल से कलियर बाबा गुलाम जिलानी की दरग़ाह के पास एक बस्ती में किराए के मकान में रहता हैं। मंगलवार दोपहर को सलमान का पांच साल का बच्चा हमजा घर के बाहर खेल रहा था। अचानक उनका बच्चा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। सलमान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन




सीआईयू और पुलिस की टीम सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्चे की तलाश में जुटी है। वहीं बुधवार को एसएसपी अजय सिंह ने कलियर थाने पहुंचकर बच्चे के बारे में जानकारी ली। इससे पहले 29 मई को रैन बसेरे के पास झुग्गी से एक 6 माह का बच्चा आहद भी लापता हो गया था। उसका भी अब तक कुछ पता नहीं चल पाया हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed