फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A financier was attacked, and a report was filed against two bike riders

Roorkee News: फाइनेंसर पर जानलेवा हमला, दो बाइक सवारों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 09 Jan 2026 06:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
A financier was attacked, and a report was filed against two bike riders
भगवानपुर पुलिस ने एक फाइनेंसर की तहरीर पर दो बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन




भगवानपुर निवासी आदित्य राणा फाइनेंस का कार्य करता है। बृहस्पतिवार शाम लगभग पांच बजे वह पैदल किसी कार्य से कस्बे के बाजार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचा तभी बाइक सवार दो युवकों ने उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली दीवार से टकराकर पास से गुजर रहे राहगीर शहजाद उर्फ भुरा निवासी भगवानपुर को छूकर निकल गई जिससे छर्रे लगने से वह घायल हो गया। घायल को रुड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को पीड़ित फाइनेंसर आदित्य राणा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि नकाबपोश बाइक सवार मिन्टू निवासी प्रताप कॉलोनी भगवानपुर एवं ऋतिक कुमार निवासी रुहालकी दयालपुर ने उस पर गोली चलाई। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed