{"_id":"6a01c7667c4c05c57d06d35b","slug":"a-deep-pothole-formed-at-an-intersection-due-to-a-broken-road-roorkee-news-c-37-sdrn1033-154981-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चौराहे पर सड़क टूटने से बना गहरा गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चौराहे पर सड़क टूटने से बना गहरा गड्ढा
Mon, 11 May 2026 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 11 May 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
चौराहे पर सड़क टूटने से बना गहरा गड्ढा
अन्य कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे लोग
पिरान कलियर। कलियर-रुड़की रोड पर नए पुल के पास चौराहे पर सड़क टूटने से गहरा गड्ढा बन गया है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा ईसी रोड पर कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से टूटी हुई है लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अभी तक मरम्मत कार्य नहीं कराया गया। चौराहे पर बने गहरे गड्ढे से गुजरते समय छोटे और बड़े वाहन चालकों को दिक्कत होती है। खासकर रात के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। यह मार्ग कलियर और रुड़की को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई अरविंद रावत का कहना है कि सड़क का मौका मुआयना कर सड़क में हो रहे गड्ढों को जल्द ठीक करा दिया जाएगा।