फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जुर्माना लगाकर वसूल करना भूला तहसील प्रशासन

जुर्माना लगाकर वसूल करना भूला तहसील प्रशासन

Mon, 15 Apr 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
जुर्माना लगाकर वसूल करना भूला तहसील प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन

लक्सर तहसील प्रशासन ने अब्दीपुर गांव की भूमि पर किए गए अवैध कब्जाधारकों पर 10 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया था। लेकिन वसूली नहीं की जा सकी। धर्मपुर गांव के एक किसान की ओर से मांगी गई सूचना में इसका खुलासा हुआ है। किसान ने तहसील प्रशासन से जुर्माना राशि ब्याज सहित वसूली करने की मांग की है।

खानपुर विकासखंड क्षेत्र के अब्दीपुर गांव में ग्रामसभा और सोलानी नदी की लगभग एक हजार बीघा जमीन है। इस भूमि पर वर्षों से अब्दीपुर और क्षेत्र के अन्य गांव के किसानों ने अवैध कब्जा कर खेती कर रहे थे। शिकायत पर वर्ष 2015 में लक्सर के संयुक्त मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने पैमाइश कराकर भूमि को कब्जामुक्त कराया था। इसके बाद ही प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले करीब 50 किसानों पर 10 लाख 8 हजार 412 रुपये का जुर्माना भी लगाया, लेकिन तहसील प्रशासन ने इनमें से कुछ किसानों से महज 83 हजार रुपये की ही वसूली की और फिर इसकी फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया। कुछ दिन पहले क्षेत्र के धमुर्पुर गांव निवासी किसान राजपाल ने इसकी सूचना अधिकार के तहत तहसील प्रशासन से सूचना मांगी थी। सूचना में प्रशासन की इस लापरवाही का खुलासा हुआ है। किसान ने उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है और जुर्माना ब्याज सहित वसूलने की मांग की है। उपजिलाधिकारी सोहन सिंह ने बताया कि यह मामला उनके कार्यकाल से पहले का है। फिर भी इसकी जांच कराई जा रही है। जुर्माना की राशि हर हाल में वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed