फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ठंडे बस्ते में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना

ठंडे बस्ते में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना

Fri, 15 Mar 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
ठंडे बस्ते में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से शहर में नौ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना परवान नहीं चढ़ पाई है। नगरपालिका क्षेत्र में नौ स्थानों पर 24 सीसीटीवी कैमरे लगने थे, लेकिन यह काम कोटेशन मांगने से आगे नहीं बढ़ पाया है।

नगर में सुरक्षा के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद की ओर से गत वर्ष सीसीटीवी कैमरे लगाने योजना बनाई गई थी। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से नौ अलग अलग स्थानों का चिह्नीकरण किया था। इन स्थानों पर 24 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने थे। इसके लिए नगर पालिका के तत्कालीन प्रशासक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल की ओर से अनुमति भी दे दी गई थी। नगर पालिका ने सीसीटीवी कैमरों की खरीद के लिए कोटेशन मांगे थे। केवल एक कंपनी की ओर से कोटेशन दिया गया था, लेकिन इसके बाद काम आगे नहीं बढ़ सका। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अजहर अली का कहना है कि सुरक्षा के साथ-साथ सफाईकर्मियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने योजना बनाई गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इस पर कार्य नहीं हो सका है। अब दोबारा सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed