फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   केवल ट्यूबवेल के कनेक्शन पर मिलेगी सरचार्ज माफी

केवल ट्यूबवेल के कनेक्शन पर मिलेगी सरचार्ज माफी

Tue, 12 Mar 2019 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
केवल ट्यूबवेल के कनेक्शन पर मिलेगी सरचार्ज माफी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

प्रदेश के किसानों को ट्यूबवेल के बिजली बिल पर सरचार्ज माफी का लाभ मिलेगा। रुड़की में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के करीब दो महीने बाद सरचार्ज माफी का शासनादेश ऊर्जा निगम के अधिकारियों के पास पहुंच गया है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने अब ट्यूूबवेल के बिलों पर सरचार्ज माफ करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, घोषणा के वक्त स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं होने के कारण घर आदि के बिल का सरचार्ज भी माफ होने की आस लगाए बैठे किसानों को झटका लगा है। क्योंकि, शासनादेश में सिर्फ किसानों के ट्यूबवेल के बिल का सरचार्ज माफ करने का जिक्र है।

बीते वर्षों से प्रदेश के किसान लगातार बिजली के बिल माफ करने की मांग कर रहे थे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की के नेहरू स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए घोषणा की थी कि किसानों के बिजली बिल का सरचार्ज माफ किया जाएगा। हालांकि, घोषणा के दौरान यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि सरचार्ज माफी का लाभ बिजली के किस बिल पर दिया जाएगा। इसके बाद से ही किसान घोषणा का शासनादेश जारी होने का इंतजार कर रहे थे। आठ मार्च को ऊर्जा निगम के मुख्यालय से भेजे गए शासनादेश के अनुसार, किसानों के केवल ट्यूबवेल के बिलों पर ही सरचार्ज माफी की जाएगी। वहीं, शासनादेश में किसानों के घरों आदि के बिजली बिलों में सरचार्ज माफी का कोई जिक्र नहीं किया गया है। ऊर्जा निगम के मुख्यालय के आदेश स्थानीय अधिकारियों के पास पहुंच गए हैं। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने सरचार्ज माफी की तैयारियां शुरू कर दी है। बता दें कि रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में किसानों के ट्यूबवेल का करीब तीस करोड़ रुपये का बिल बकाया है। एसई अमित कुमार ने बताया कि ट्यूबवेल के बिलों में सरचार्ज माफी का शासनादेश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed