फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जहरीली शराब से हुई मौत के बाद आबकारी विभाग ने जारी किया व्हाट्स एप नंबर

जहरीली शराब से हुई मौत के बाद आबकारी विभाग ने जारी किया व्हाट्स एप नंबर

Fri, 15 Feb 2019 12:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब से हुई मौत के बाद आबकारी विभाग ने जारी किया व्हाट्स एप नंबर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जहरीली शराब से हुई मौत के बाद आबकारी विभाग की नींद खुल गई है। आबकारी आयुक्त ने कच्ची शराब बनाने एवं उसकी तस्करी करने वालों की सूचना देने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

जहरीली शराब पीने से हुई 36 लोगों की मौत की घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया था। घटना के बाद आबकारी विभाग ने रुड़की में 13 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया था। राजधानी देहरादून से आबकारी के आला अधिकारियों की टीम ने गांव में डेरा डाल दिया था। टीम ने गांव में छापेमारी भी शुरू कर दी थी। आबकारी विभाग अवैध रूप से शराब बनाने वालों का नेटवर्क तोड़ने में लगा हुआ है। इसी क्रम में आबकारी विभाग ने क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने व उसको बेचने वालों की सूचना लेने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया है। जो 9720025550 है। इस नंबर पर कोई भी अवैध शराब संबंधित सूचना दे सकता है। आबकारी विभाग ने चार बड़े अधिकारियों के नंबर भी जारी कर दिए हैं। इसमें 7579098300, 7579098133, 7579098403, 7579098100 तथा कंट्रोल रूम नंबर 0135-2656229 आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed