{"_id":"5c0811c9bdec2241505b9a73","slug":"91544032713-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म केदारनाथ के प्रसारण पर प्रतिबंध के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म केदारनाथ के प्रसारण पर प्रतिबंध के लिए प्रदर्शन
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विवादों से घिरी सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म केदारनाथ का विरोध की आंच अब लक्सर क्षेत्र में भी पहुंच गई है। नाराज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने सेंसर बोर्ड का पुतला फूंका।
बुधवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने लक्सर कस्बे के बालावाली तिराहे पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं को ताक पर रखकर बनाई गई फिल्म केदारनाथ से हिंदुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। फिल्म में पहाड़ समेत हिंदुओं की आस्था और विश्वास के साथ भद्दा मजाक किया गया है। फिल्म निर्माता ने लव जेहाद से जोड़कर आस्था और विश्वास पर कुठाराघात किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उत्तराखंड के सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज करने की कोशिश की गई हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पुरजोर विरोध करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सेंसर बोर्ड का पुतला फूंककर भड़ास निकाली। सुभाष सैनी, अमित सैनी, नवीन कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार, विजेंद्र सिंह, कपिल कुमार, राजनाथ सिंह, विशाल कश्यप, दीप सिंह, मोहन कश्यप आदि शामिल थे।