फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   90 lakh cheated in the name of giving mining lease

खनन के पट्टे देने के नाम पर 90 लाख की ठगी

Sat, 14 May 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
90 lakh cheated in the name of giving mining lease
दिल्ली के एक व्यापारी से खनन के नाम पर दो लोगों ने 90 लाख रुपये ठग लिए। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दोनों लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार न्यू फ्रेंड्स कालोनी, जामिया नगर, नई दिल्ली निवासी मुन्ने खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2018 में वह हरिद्वार आए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात लक्सर के अमित भारद्वाज से हुई थी। अमित भारद्वाज ने बताया था कि उन्होंने शासन से सात पट्टे अपने नाम मंजूर करा रखे हैं। इसमें से कुछ पट्टे इरफान निवासी सुल्तानपुर जनपद हरिद्वार के हैं। अमित भारद्वाज ने मुन्ने खां को सातों पट्टे लीज पर देने की बात कही थी। लीज पर लेने को लेकर मुन्ने खां सहमत हो गए थे। सहमत होने पर अमित भारद्वाज ने उनकी मुलाकात इरफान से करवाई थी। खनन पट्टे लीज पर देने के लिए मुन्ने खां से 90 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। इसके बाद उनके नाम से तीन पट्टों के लिए एक एग्रीमेंट तैयार कराया गया था। एग्रीमेंट के दौरान दोनों लोगों ने 90 लाख रुपये ले लिए थे। आरोप है कि रुपये लेने के बाद दोनों लोग पट्टे देने के लिए बहाना बनाते रहे। इस बीच उन्हें पता चला कि जिन तीन पट्टों का उन्होंने एग्रीमेंट लिया है। उन तीनों पट्टों पर कार्यादेश हो गया है। इसके बाद वह लक्सर पहुंचे। वहां पता चला कि दोनों लोगों ने तीनों पट्टे किसी अन्य को दे दिए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत भिक्कमपुर चौकी पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए चौकी पर बुलाया था। वहां दोनों ने एक महीने के अंदर रकम लौटाने के लिए लिखित में दिया था। आरोप है कि एक माह बीत जाने के बाद भी दोनों ने रकम नहीं लौटाई। पीड़ित ने अब पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच और दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed