फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   88 complaints arrived on Tehsil Day, 12 were resolved on the spot

भगवानपुर में 88 शिकायतें पहुंची, 12 का मौके पर निस्तारण

Wed, 22 Sep 2021 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
88 complaints arrived on Tehsil Day, 12 were resolved on the spot
भगवानपुर में आयोजित तहसील दिवस पर लोगों की समस्या सुनते डीएम, एसएसपी व विधायक ममता राकेश। - फोटो : ROORKEE
भगवानपुर। भगवानपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने भी विभाग से जुड़ी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

तहसील दिवस पर भगवानपुर तहसील के विभिन्न गांवों के लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान लव्वा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद, ढिल मजरा के चंद्रपाल, मजाहिदपुर के सचिन कुमार, नगला पलोनी के दिनेश कुमार, बहबहलपुर के मिंटू, सिसौना के नूरहसन, बहबलपुर के अमित कुमार, छापुर के राकेश कुमार, विनय कुमार, गीं शहीदपुर के रामपाल सैनी, चुड़ियाला के विजय कश्यप आदि ने अपनी समस्याएं रखीं। इनमें ज्यादातर समस्याएं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अपात्रों को दिए जाने, वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने, जाति प्रमाणपत्र नहीं बनने, पानी की निकासी नहीं होने, राशन की कालाबाजारी किए जाने आदि से संबंधित रहीं। इस दौरान ढिल मजरा निवासी प्रताप ने शिकायत कर बताया कि उन्होंने बैंक से कोई लोन नहीं लिया है, जबकि बैंक ने उनके नाम की आरसी जारी कर दी है। इस पर डीएम ने जांच के आदेश दिए। इस दौरान 88 शिकायतों में से 12 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने शेष शिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर तहसीलदार रेखा आर्य, सहायक निबंधक मान सिंह सैनी, खाद्य आपूर्ति अधिकारी टीएन शर्मा, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------
ट्रांसपोर्ट पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भगवानपुर। भगवानपुर आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील दिवस में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। प्रदेश महासचिव आदेश सैनी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया गया कि रुड़की नगर निगम की ओर से अवैध रूप से तहबाजारी की वसूली की जा रही है। नगर निगम एवं निकाय क्षेत्रों में ठेला, रेहड़ी, पथ विक्रेताओं के रोजगार के लिए वेंडिंग जोन बनाकर तहबाजारी वसूल करने के लिए अध्यादेश जारी किया गया। करीब 3500 ठेला, रेहड़ी, पथ विक्रेताओं ने वेंडिंग जोन के लिए नगर निगम रुड़की में रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है, लेकिन नगर निगम क्षेत्र रुड़की में वेंडिंग जोन नहीं बनाए गए हैं। वेंडिंग जोन न होने के कारण रेहड़ी वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं, नगर निगम के औद्योगिक क्षेत्र में गाड़ियों से लोडिंग-अनलोडिंग के नाम पर 50 व 100 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। इस पर अंकुश लगाने की मांग की गई। इस दौरान संजय सैनी, अफजाल त्यागी, जहांगीर अली, गय्यूर, सरफराज, मुजम्मिल, तरुण सैनी, मंजीत सिंह और कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
फोटो समाचार
भाकियू ने की फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग
भगवानपुर। तहसील दिवस में अपनी मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को ज्ञापन सौंपा। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष सुनील राणा, प्रवीण, मिंटू राणा, राव सलीम, संदीप चौधरी और विरेंद्र आदि ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि बुग्गावाला क्षेत्र में जंगल के पास किसानों की खड़ी फसलों को जानवर नष्ट कर रहे हैं, जिसका किसानों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही जाति प्रमाणपत्र जल्द बनवाए जाएं। प्रमाणपत्र जल्द नहीं बनने से छात्र-छात्राओं को फार्म भरने और प्रवेश लेने में भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed