फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आफत बनकर आई आंधी, दो लोगों की मौत

आफत बनकर आई आंधी, दो लोगों की मौत

Tue, 15 May 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
आफत बनकर आई आंधी, दो लोगों की मौत
रुड़की।
विज्ञापन

तेज आंधी रविवार रात लोगों पर कहर बनकर टूटी। मंगलौर के समीप एक कार पर पेड़ गिरने से घायल हुए दिल्ली निवासी सूर्य प्रकाश और होर्डिंग गिरने से घायल हुए पूरनपुर निवासी शिवकुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। लक्सर में चार ट्रांसफार्मर फुंकने और 21 खंभे गिरने से 150 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा रुड़की, नारसन, मंगलौर, पिरान कलियर, झबरेड़ा, सुल्तानपुर और भगवानपुर आदि क्षेत्रों में भी जगह-जगह बिजली के खंभों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार देर शाम तक अधिकांश क्षेत्रों में लाइन ठीक करने का काम चल रहा था। अंधड़ से आम के बागों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

कई घरों की टीनशेड उड़ी, जगह-जगह पेड़ टूटे
नारसन। देर शाम आए तूफान से बिजली गुल होने के साथ-साथ कई लोगों के घरों की टीन शेड उड़ गई। खेतों में खड़े पॉपुलर के पेड़ टूटने से किसानों को नुकसान पहुंचा है। आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्रवासियों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी। विद्युत विभाग के जेई पंकज गौतम का कहना है कि लाइनों पर पेड़ गिरने से टूटे तारों को ठीक किया जा रहा है। अधिकांश जगहों पर आपूर्ति बहाल कर दी है।
विज्ञापन

होर्डिंग की चपेट में आए घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
लक्सर/खानपुर। होर्डिंग गिरने से घायल हुए पूरनपुर निवासी युवक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई है। सोमवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरनपुर निवासी मंगल का 35 वर्षीय बेटा शिवकुमार दूध का काम करता है। रोजमर्रा की तरह रविवार रात वह लक्सर कस्बे से दूध लेकर घर लौट रहा था। इसी बीच अंधड़ शुरू हो गया। जैसे ही शिवकुमार बाइक से लक्सर-खानपुर मार्ग पर भुरनी तिराहे के निकट पहुंचा सड़क किनारे खड़ा एक यूनिपोल उसके सिर पर गिर गया। यूनिपोल के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद शिवकुमार को यूनिपोल के नीचे से बाहर निकाला और लक्सर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान शिवपाल की मौत हो गई। सोमवार सुबह लक्सर कोतवाली के एसआई मनोज कुमार सिरोला पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनती शिवकुमार ग्रामीणों का चहेता था
खानपुर। पूरनपुर निवासी शिवकुमार की मौत से पूरा परिवार और ग्रामीण सदमे में हैं। शिवकुमार गांव के मेहनतकश युवकों में से एक था। 35 वर्षीय शिव लक्सर क्षेत्र की एक नामी कंपनी में काम करता था। सुबह-शाम वह दूध बेचने का काम करता था। ग्रामीणोें को कहना है कि शिव कुमार मेहनती था। परिजनों को इसका गुमान तक न था कि शिवकुमार आखिरी बार दूध बेचने जा रहा है। इसका शव जब घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। शिवकुमार की पत्नी संतोष देवी और दोनों बेटे विपुल और सूरज का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि लाडली बेटी अर्चना सदमे में पापा के पास बैठकर बातें कर रही थी। वह बार-बार कह रही थी ‘उठो! पापा, मैं तुम्हारे लिए चाय बनाकर लाती हूं’। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति रो-रो रहा था। पंचनामा भरने पहुंची पुलिस ने किसी तरह शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव के मोहकम सिंह और सुनील कुमार ने बताया कि शिवकुमार बुजुर्गों का चहेता था।

पिरानकलियर में जगह-जगह टूटे तार और खंभे
पिरानकलियर। तेज आंधी से बिजली की तारों पर जगह-जगह पेड़ गिरने और खंभे टूटने से इमलीखेड़ा, माजरी गुम्मावाला, मानुबास, सोहलपुर, मेहवड़ कलां, मेहवड़ खुर्द, मोहम्मदपुर पांडा आदि गांवों की बिजली गुल हो गई। इस संबंध में जेई अतुल रावत ने बताया कि तेज हवा से तार और खंभे टूटने से विभाग को भारी नुकसान हुआ है। अंधड़ के दौरान एहतियातन फीडर को बंद कर दिया था। शाम तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed