{"_id":"5ae60c7d4f1c1b320a8b72c3","slug":"81525025917-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेराई सत्र समाप्त करने को नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेराई सत्र समाप्त करने को नोटिस चस्पा
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। लक्सर शुगर मिल ने पेराई सत्र समाप्त करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। इससे किसानों में बेचैनी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खेतों में अभी काफी गन्ना बाकी है।
जिले में तीन चीनी मिलें हैं। इसमें इकबालपुर गन्ना मिल ने कई दिन पहले अपना पेराई सत्र बंद करने का नोटिस दिया था। लक्सर गन्ना समिति सचिव सूरजभान सिंह का कहना है कि पेराई सत्र बंद करने का नोटिस चस्पा किया गया है। गन्ना क्रय केंद्रों का सर्वे किया गया है क्षेत्र में अभी दो लाख क्विंटल से अधिक का गन्ना खेतों में मौजूद है। उन्होंने कहा कि किसानों के पास यदि गन्ना रहेगा तो पेराई सत्र बंद नहीं होगा। समिति सचिव सूरजभान सिंह नेे बताया की रविवार को भी लक्सर शुगर मिल प्रबंधन से इस संबंध में वार्ता की गई है। उन्होंने बताया कि जब तक किसानों का तमाम गन्ना मिल द्वारा नहीं लिया, जाता तब तक मिल का पेराई सत्र समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। उधर, शुगर मिल के गन्ना प्रबंधक सुरेश शर्मा का कहना है कि मिल द्वारा जल्दी पेराई सत्र बंदी का दूसरा नोटिस जारी किया जाएगा। ब्यूरो