फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ओवरटाइम के भुगतान के लिए श्रमिकों का हंगामा

ओवरटाइम के भुगतान के लिए श्रमिकों का हंगामा

Sat, 27 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
ओवरटाइम के भुगतान के लिए श्रमिकों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

क्षेत्र के सिसौना स्थित एक फैक्ट्री में ओवर टाइमिंग के भुगतान और अन्य मांगों के लिए श्रमिकों ने हंगामा किया। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से श्रमिक नेताओं के साथ बैठक कर उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। इस पर श्रमिक मान गए।

सिसौना स्थित एक फैक्ट्री में दवाएं बनाई जाती हैं। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को ड्यूटी करने बाद कुछ श्रमिक घर जा रहे थे। फैैक्ट्री प्रबंधन ने जबरिया ओवरटाइम करने के लिए रोका। इस पर श्रमिकों ने इनकार कर दिया। इसके बाद फैक्ट्री के अधिकारियों ने श्रमिकों को काम से निकालने, और भविष्य में देख लेने की धमकी दी थी। श्रमिकों ने शुक्रवार सुबह साथियों को सूचना दी। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे श्रमिकों ने फैक्ट्री के गेट के सामने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। श्रमिकों का आरोप था कि उनसे ओवरटाइम कराया जाता है, लेकिन भुगतान कम किया जाता है। श्रमिकों का हंगामा देख फैक्ट्री प्रबंधन ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने नारेबाजी कर रहे युवकों को शांत कराया। इसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने कुछ श्रमिकों को बुलाकर उनसे वार्ता की, उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। इस पर श्रमिक मान गए। नारेबाजी करने वालों में महिताप, कुंवर, वीरेंद्र, कादिर, योगेश, सदाकत, प्रीतम, शिव कुमार, प्रमोद, रोहित अमित आदि थे। वहीं, फैक्ट्री के प्रबंधक का कहना है कि श्रमिकों से वार्ता की गई है, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed