{"_id":"5af5f11c4f1c1bea408b498a","slug":"71526067484-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ों को काटने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ों को काटने की तैयारी
Updated Sat, 12 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ों पर आरी चल सकती है। यातायात पुलिस सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए इसको लेकर एक प्रस्ताव तैयार कर रही है।
अक्सर सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ दुघर्टनाओं का सबब बनते हैं। अधिकारियों का मानना है कि यदि कोई भारी वाहन सड़क से गुजरता है तो सूखे पेड़ों के गिरने का खतरा बना रहता है। यातायात पुलिस सुरक्षा मानकों का हवाला देते हुए एक प्रस्ताव तैयार कर रही है। इसके तहत वह वन विभाग से सूखे पेड़ों को काटने की मांग करेंगे। यह मुद्दा यातायात पुलिस अधिकारियों ने एसएसपी कृष्ण कुमारी वीके के सामने भी कलियर में आयोजित यातायात जागरूकता अभियान में उठाया था। यदि यातायात पुलिस के प्रस्ताव पर वन विभाग मोहर लगाता है तो सभी सूखे पेड़ों काट दिया जाएगा।
सड़क सुरक्षा मानकों को देखते हुए सूखे पेड़ों की कटाई आवश्यक है। इस बाबत अधिकारियों को अवगत करा दिया है। इसका एक प्रस्ताव बनाकर वन विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
-बिपेंद्र सिंह, निरीक्षक यातायात
इस संबंध में बीते सप्ताह रेंजरर्स के साथ बैठक हुई थी। इसमें बताया गया कि पुलिस प्रशासन की ओर से सड़क किनारे सूखे खतरनाक पेड़ों की सूची आ रही है। उन्हें चिह्नित कर हरिद्वार वन प्रभाग को सूचित करें। इसके बाद विधिवत पेड़ों के काटने की कार्रवाई की जाएगी।
-आकाश वर्मा, डीएफओ