{"_id":"5adb870c4f1c1b84098b5db9","slug":"71524336396-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर लगी वाटर वेंडिंग मशीन बनीं शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर लगी वाटर वेंडिंग मशीन बनीं शोपीस
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अधिकतर वाटर एटीएम मशीन खराब पड़ी हैं। यात्री ट्यूबवेल का पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं मंडल मुख्यालय पर बैठे अधिकारी भी यात्रियों की सुविधा को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
रेलवे ने आईआरसीटीसी के माध्यम से अक्टूबर 2016 में हरिद्वार, लक्सर, रुड़की रेलवे स्टेशन पर वाटर एटीएम मशीन लगाई थी। रेलवे स्टेशनों पर दो महीने तक तो वाटर एटीएम से यात्री पानी पीते रहे। इससे दो रुपये लीटर की दर से पानी मिलता था। रेलवे स्टेशनों पर लगी यह मशीनें दो माह से ज्यादा नहीं चल पायी। बताया जा रहा है कि वेंडरों की ओर से पैसा जमा न करने पर रेलवे ने वाटर एटीएम बंद करा दिए थे। वाटर एटीएम बंद होने से रेल यात्रियों को 15 रुपये की पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 15 हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। वहीं रुड़की रेलवे स्टेशन पर भी प्रतिदिन आठ से दस हजार रेल यात्री आते जाते हैं। लक्सर रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की संख्या करीब चार हजार हैं। मुरादाबाद निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह ट्रेन से प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन से उतरे थे। उन्होंने वाटर एटीएम की तलाश की जब वह वाटर एटीएम के पास पहुंचे तो वह बंद पड़ी थी। सहारनपुर निवासी तेजपाल सिंह ने बताया कि वाटर एटीम मशीन से पानी नहीं मिल रहा है।
यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं
रुड़की रेलवे स्टेशन पर धूप से बचने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। स्टेशन की लंबाई तो बढ़ा दी लेकिन उस पर टीन शेड नहीं लगाया गया। जिसके चलते यात्रियों को बरसात या धूप में खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन
पतंजलि देगा दो वाटर कूलर
रुड़की। पतंजलि योगपीठ की ओर से रुड़की रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो वाटर कूलर दिए जाएंगे। इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए दो व्हीलचेयर मिलेगी। वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि पतंजलि के साथ पत्राचार चल रहा है जल्द ही वाटर कूलर मिलेंगे।
----------------
वाटर वेंडिंग मशीन में यें हैं पानी के दाम
- 300 मिली लीटर - 1 रुपये में
- 500 मिली लीटर - 3 रुपये में
- एक लीटर - 5 रुपये में
- दो लीटर - 8 रुपये में
- पांच लीटर - 20 रुपये में
कंटेनर के साथ पानी के ये हैं दाम
300 मिली लीटर - 2 रुपये में
- 500 मिली लीटर - 5 रुपये में
- एक लीटर - 8 रुपये में
- दो लीटर - 12 रुपये में
- पांच लीटर - 25 रुपये में
कोट-
एटीएम मशीनों के बंद होने से बाद उन्हें ठीक नहीं कराया जा सका। जल्द ही वाटर एटीएम ठीक करवाया जाएगा। जिससे यात्रियों को शुद्ध और सस्ता पेयजल मिल सके।
अजय तोमर, वाणिज्य निरीक्षक, रुड़की