{"_id":"5a3961974f1c1b6e468bb973","slug":"71513709975-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी के विरोध में 21 को हरिद्वार में होगी युवा रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी के विरोध में 21 को हरिद्वार में होगी युवा रैली
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। युवाओं के बीच गिरती साख को फिर से पाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक अंबरीष कुमार प्रदेश में युवाओं की बेरोजगारी को हथियार बनाकर बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी में हैं। इसके लिए 21 दिसंबर को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में युवा रैली का आयोजन किया है। इसमें बेरोजगारी के अलावा भ्रष्टाचार और किसानों की ऋण माफी जैसे मुद्दों पर लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा।
मंगलवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक अंबरीष कुमार और पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि देश में मोदी का विकास मॉडल फ्लॉप है। केंद्र ने कौशल विकास के तहत 27 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया लेकिन, रोजगार मात्र तीन लाख युवाओं को ही मिल पाया है। बिना सोचे समझे लागू की गई नोटबंदी से 50 लाख रोजगार घट गए। बीएचईएल जैसी पब्लिक सेक्टर कंपनी में अधिकारियों कर्मियों की संख्या 10 हजार से घटकर पांच हजार रह गई। सरकारों की गलत नीतियों के कारण संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन देना और शोषण मुक्त समाज की स्थापना का सपना बिखर रहा है। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को ऋषिकुल मैदान में बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं की रैली आयोजित होगी। वहां निर्णायक आंदोलन शुरू करने को लेकर रायशुमारी की जाएगी। इसके बाद युवाओं का उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।