फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   66 thousand rupees were stolen from woman's account

Roorkee News: महिला के खाते से 66 हजार उड़ाए

Sat, 29 Mar 2025 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
66 thousand rupees were stolen from woman's account
साइबर ठगों ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एक महिला कर्मचारी के खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। महिला ने उस नंबर पर कॉल की तो साइबर ठग ने अभद्रता करने के बाद मोबाइल बंद कर दिया। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी नीलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह भगवानपुर औद्याेगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है। शुक्रवार को वह कंपनी से वापस घर आ रही थी। इस बीच उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि जिस बैंक में उनका खाता है वह उस बैंक का अधिकारी बात कर रहा है। बताया कि कंपनी की ओर से उनके जिस खाते में वेतन भेजा जाता है वह आधार कार्ड से लिंक नहीं है। आधार कार्ड से खाता लिंक नहीं होने की वजह से उनके खाते में मार्च माह का वेतन नहीं आ सकेगा। वह खाता आधार कार्ड से लिंक कराना चाहती है तो कुछ बैंक संबंधी जानकारी देनी होगी। उसके झांसे में आकर महिला ने बैंक और आधार कार्ड सहित अन्य जानकारी दे दी। कॉल कटने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 66 हजार रुपये की रकम निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने उस नंबर पर वापस कॉल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed