फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   623 cadets took the exam for B certificate

बी प्रमाणपत्र के लिए 623 कैडेटों ने दी परीक्षा

Sun, 06 Mar 2022 08:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 08:19 PM IST
विज्ञापन
623 cadets took the exam for B certificate
रुड़की स्थित बीएसएम इंटर कालेज में बी सर्टिफिकेट की परीक्षा देते एनसीसी कैडेट्स। - फोटो : ROORKEE
नगर के बीएसएम इंटर कॉलेज में एनसीसी के बी प्रमाणपत्र के लिए कैडेट ने दूसरे दिन लिखित परीक्षा दी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कैडेट ही अब अगले साल होने वाली एनसीसी की ट्रेनिंग के लिए जुड़े रहेंगे। इसके बाद कैडेट सी प्रमाणपत्र के लिए परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

रविवार को बीएसएम इंटर कॉलेज में दूसरे दिन एनसीसी की बी प्रमाणपत्र की लिखित परीक्षा हुई। लिखित परीक्षा में यूके बटालियन से जुड़े 623 एनसीसी कैडेटों ने प्रतिभाग किया। एनसीसी के बी प्रमाणपत्र के लिए हुई लिखित परीक्षा 31 यूके बटालियन एनसीसी हरिद्वार के कमान अधिकारी कर्नल पीएस सिकरवार और एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के प्रशिक्षण अधिकारी कर्नल टीबीबी सिंह के दिशा निर्देशन में संपन्न हुई। परीक्षा में कैडेटों से ड्रिल, कम्पास, हथियारों के बारे में और एनसीसी के उद्देश्यों के बारे में पूछा गया। कैडेटों ने पूछे गए प्रश्नों के बेबाक जवाब दिए। परीक्षा से पूर्व बीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने सभी एनसीसी अधिकारियों और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि किसी विद्यालय में एनसीसी संचालित होना छात्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करता है। बीएसएम शिक्षण संस्थान हमेशा से ही इस तरह के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा है। उन्होंने सभी एनसीसी कैडेटों को बी प्रमाणपत्र में शानदार अंकों से उत्तीर्ण होने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर, कैप्टन एसके राय, कैप्टन सुशील कुमार आर्य, कैप्टन अजय कौशिक, कैप्टन विशाल शर्मा, कैप्टन अश्वनी शर्मा, लेफ्टिनेंट अपर्णा शर्मा, लेफ्टिनेंट धर्म सिंह, लेफ्टिनेंट संजय कसाना, लेफ्टिनेंट आलोक कंडवाल, लेफ्टिनेंट पारस कुमार, लेफ्टिनेंट रविन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed