फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कोटिकरण में अनियमितता का आरोप

कोटिकरण में अनियमितता का आरोप

Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कोटिकरण में अनियमितता का आरोप
रुड़की। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर गलत गुणांक के आधार पर स्कूलों का कोटिकरण करने आरोप लगाया है। उन्होंने ब्लॉक के कई स्कूलों का हवाला देते हुए डीएम से राहत दिलाने की अपील की है।
विज्ञापन

स्थानांतरण नियमावली के लिए स्कूलों का कोटिकरण कराया गया है। इसमें रुड़की ब्लॉक के 107 प्राथमिक स्कूलों में से मात्र 11 स्कूलों को भौगोलिक परिस्थिति के आधार पर दुर्गम घोषित किया गया है, जबकि अन्य को सुगम घोषित किया गया है। इस पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ खफा है। संघ के पदाधिकारियों ने डीएम दीपक रावत को ज्ञापन भेजकर बताया कि कोटिकरण के तहत स्कूलों को जो गुणांक दिए गए हैं, उनमें भारी अनियमितताएं हैं। इसके चलते अधिकतर स्कूलों को सुगम घोषित किया गया है। पदाधिकारियों का कहना है कि अकबरपुर झोझा गांव को सुगम घोषित किया गया है, जबकि इसके आसपास के झबरेड़ी खुर्द, हरजोली झोझा, भिस्तीपुर आदि को दुर्गम घोषित किया गया है, जबकि सभी की भौगोलिक स्थिति एक समान है। बताया कि टांडा राघडवाला को दुर्गम और आसपास के रांघडवाला, गुम्मावाला और माजरी गांव को सुगम घोषित किया गया है, जबकि इन स्कूलों की भौगोलिक परिस्थितियां समान है, तो स्कूलों को एक श्रेणी में क्यों नहीं रखा गया है। पदाधिकारियों ने स्कूलों के कोटिकरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए राहत दिलाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैनी, पंकज कुमार विश्रोई आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed